आपको बता दें कि MP GK का बेहतरीन तरीके से अध्ययन करने के लिए मध्यप्रदेश की जिलेबार ( mp jilewar gk ) संपूर्ण जानकारी को जानना अत्यंत आवश्यक है इससे आपको मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान का अध्ययन करना बेहद आसान हो जाता है, इसमें हम आपको मध्यप्रदेश के सतना जिले ( Satna District ) के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य बताऐंगे, जो आपको MP State के आने बाले सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे MPPSC 2022-23 , MP SI, MP Police, MP Vyapam व अन्य मध्यप्रदेश राज्य के Competitive Exams के लिये बहुत ही उपयोगी होगी।
सतना जिला ( MP Jilewar Gk )
☀ सतना उत्तरप्रदेश की सीमा पर स्थित बघेलखंडी संस्कृति वाला जिला है।
☀ सतना जिला रीवा संभाग के अंतर्गत आता है।
1. क्षेत्रफल :- 7502 वर्ग किमी.
2. जनसँख्या :- 22,28,935
3. जनघनत्व :- 297
4. लिंगानुपात :- 926
5. तहसील :- 10 ( मैहर, वीरसिंहपुर, कोटर, सतना, मझगावन, रामपुर-बघेलान, नागोद, उचहेरा, अमरपाटन और रामनगर )
6. विकासखण्ड :- 8 ( सभी सामान्य )
7. पिन कोड संख्या :- 485001
☀ सतना की मैहर तहसील में त्रिकुट पर्वत पर माँ शारदा का भव्य/प्रसिद्द मंदिर है।
☀ मैहर में मध्यप्रदेश की अलाउद्दीन खां संगीत अकेडमी है।
☀ सतना के मुकुंदपुर में विश्व की पहली वाइट टाइगर सफारी ( 03 अप्रैल, 2016 से प्रारम्भ ) है।
☀ सतना के भरहुत स्तूप की खोज अलेक्जेंडर कार्नियम ने की थी यह अशोक कालीन प्राचीन स्तूप है।
☀ सतना में सीमेंट एवं बीड़ी उद्योग बहुतायत पाए जाते हैं।
☀ सती अनुसुइया व अत्रि श्रषि का आश्रम सतना स्थित चित्रकूट में है। यहाँ ब्रह्मा, बिष्णु और महेश ने बाल अवतार लिया था।
☀ मैहर में शारदा देवी का मंदिर है।
☀ चित्रकूट में राम ने बनवास का समय बिताया था। जानकी कुंड और लक्ष्मण मंदिर यहीं हैं।
सतना के प्रमुख दर्शनीय स्थल : चित्रकूट धाम, माँ शारदा मंदिर-मैहर, तुलसी संग्रहालय, रामवन, शिवमंदिर-वीरसिंहपुर, गिद्धराज पर्वत, भरहुत स्तूप, वैष्णो देवी मंदिर-सतना, नागौद जिला, परसमनिया पठार, भाकुल बाबा, कदमेश्वर नाथ, बामेन्द्र जिला पुस्तकालय-नागौद, सांई मंदिर, पशुपति नाथ मंदिर।
प्रमुख आकर्षण : चित्रकूट जल प्रपात, चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय ( स्थापना - 1991 ), रामवन स्थित तुलसी संग्रहालय, मैहर स्थित माँ शारदा का मंदिर, मैहर स्थित अलाउद्दीन संगीत अकादमी, वीरसिंह पुर का शिव मंदिर।
☀ मैहर को मध्यप्रदेश की संगीत नगरी कहा जाता है।
☀ सतना का पवित्र स्थल चित्रकूट मंदाकिनी और गोदावरी का मिलन स्थल है।
☀ मध्यप्रदेश की दूसरी खुली जेल सतना जिले में स्थित है।
Hard Work, sincerity, honesty, consistency, compassion and Determination are the Key to Success
Just do it. God bless You ...............#RAMKESHeducation