मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय उद्यान तथा अभ्यारण्य Mp Gk in hindi

0

नमस्कार प्रिय छात्रों, हम आपके लिए यहाँ पर मध्यप्रदेश राष्ट्रीय उद्यान तथा अभ्यारण्य से जुड़े बेहद महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर लेकर आये हैं , जो कि प्रत्तियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं। हमारा आपको जुझाव है , कि इन सभी प्रश्नोत्तर का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें।
🔰🔰🔘🔰🔰
Not - 14/12/2018 के मध्यप्रदेश गजट नोटिफिकेशन के बाद मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान व अभ्यारण्य की संख्या में परिवर्तन हुआ तथा कुछ अभ्यारण्य के क्षेत्रफल में परिवर्तन हुआ।
🦁 मध्यप्रदेश शासन के राजपत्र में 14/12/2018 को जारी अधिसूचना के अनुसार कूनो-पालनपुर अभ्यारण्य को "कूनो राष्ट्रीय उद्यान" घोषित किया गया है साथ ही करैरा अभ्यारण्य ( शिवपुरी ) को डिनोटिफिकेशन किया गया तथा कुछ अभ्यारण्य के कुछ क्षेत्रों को भी डिनोटिफिकेशन किया गया। 
🦁 कूनो राष्ट्रीय उद्यान बन जाने से प्रदेश में जहाँ राष्ट्रीय उद्यानों की संख्या 11 से बढ़कर 12 हो गई , वहीँ दो अभ्यारण्य ( कूनो-पालनपुर और करैरा ) कम होने से अभ्यारण्य की संख्या ( प्रस्तावित सहित ) 31 से घटकर 29 रह गई है। 
🦁 नवीन परिवर्तन से प्रदेश में सोन चिड़िया से लिए संरक्षित दो अभ्यारण्य करैरा तथा घाटीगॉव में से करैरा के डिनोटिफिकेशन के बाद केवल घाटीगॉव अभ्यारण्य ही सोन चिड़िया के लिए आरक्षित अभ्यारण्य के रूप में रह गया है। 
🦁 मध्यप्रदेश के रीवा जिले के ग्राम मुकुन्दपुरा में विश्व की पहली टाइगर सफारी की स्थापना की गई है , साथ ही चिड़ियाघर और सह-उपचार केंद्र भी स्थापित किया गया है। 
🦁 मध्यप्रदेश में सर्वाधिक 12 राष्ट्रीय उद्यान तथा 30 अभ्यारण्य हैं। इसमें से 1 राष्ट्रीय उद्यान ओंकारेश्वर तथा 6 अभ्यारण्य प्रस्तावित हैं। 
🦁 राज्य में दो राष्ट्रीय उद्यान जीवाश्म संरक्षण हेतु स्थापित किये गए हैं।

मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय उद्यान तथा अभ्यारण्य Mp Gk in hindi

🦁 मध्यप्रदेश में सबसे बड़ा अभ्यारण्य नौरादेही है इसका क्षेत्रफल 1194.67 वर्ग किमी है। यह सागर जिले में आता है। 
🦁 प्रदेश का सबसे छोटा अभ्यारण्य रालामंडल ( इंदौर ) अभ्यारण्य है। 
🦁 सरदारपुर ( धार ) , सैलाना ( रतलाम ) खरमौर पक्षी के संरक्षण के लिए है। 
🦁 घाटीगॉव ( ग्वालियर ) अभ्यारण्य में लुप्त प्रायः सोन चिड़िया का संरक्षण किया गया है। 
🦁 चम्बल ( मुरैना ) , केन ( छतरपुर ) , सोन ( शहडोल-सीधी ) अभ्यारण्य में घड़ियाल पाए जाते हैं। 
🦁 कूनो राष्ट्रीय उद्यान ( श्योपुर ) में गिरी उद्यान ( गुजरात ) से इस उद्यान में एशियाई शेरों ( बब्बर ) को स्थानांतरित करने का प्रस्ताव है। 
🦁 मध्यप्रदेश को "टाइगर स्टेट" के नाम से जाना जाता है , ताज़ा बाघ रिपोर्ट 2018 के अनुसार बाघों की संख्या के हिसाब से मध्यप्रदेश का प्रथम स्थान है , जबकि द्वितीय स्थान कर्णाटक का है। 
🦁 वन्य प्राणी संरक्षण के लिए कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में प्रशिक्षण सुबिधा उपलब्ध है। 
🦁 राज्य के राष्ट्रीय उद्यानों में सर्वाधिक संख्या में पाया जाने वाला जीव चीतल है। 
🦁 केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा पचमढ़ी को देश का दशवाँ तथा मध्यप्रदेश का पहला बायोस्फीयर रिजर्व क्षेत्र घोषित किया गया। 
🦁 प्रदेश के 6 राष्ट्रीय उद्यानों यथा कान्हा किसली , पेंच , पन्ना , बांधवगढ़ , सतपुड़ा तथा संजय राष्ट्रीय उद्यान में प्रोजेक्ट टाइगर योजना लागू है। तथा एक अभ्यारण्य ( रातापानी ) को भी टाइगर प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। 
🦁 प्रदेश का प्रथम जीवाश्म उद्यान डिंडौरी में स्थित है , जबकि दूसरा जीवाश्म उद्यान ( डायनासौर ) धार में स्थापित किया गया है। 
🦁 प्रदेश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान कान्हा किसली है। 

मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय उद्यान तथा अभ्यारण्य Mp Gk in hindi

🦁 मध्यप्रदेश का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान ( फॉसिल ) डिंडौरी में है। 
🦁 बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान सफ़ेद शेरों के लिए प्रसिद्ध है। 
🦁 पन्ना स्थित अभ्यारण्य जंगली भैंसा के लिए राष्ट्रीय उद्यान हेतु प्रस्तावित है। 
🦁 प्रदेश का एकमात्र सर्प उद्यान भोपाल में है।
🦁 मध्यप्रदेश में अभी भी लगभग 40% वन्य प्राणी राष्ट्रीय उद्यान एवं अभ्यारण्यों से बाहर है। 
🦁 प्रदेश में दुर्लभ प्रजाति ब्रेडरी का बारहसिंघा प्रदेश के एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान कान्हा-किसली में पाया जाता है। 
🦁 प्रदेश का बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान सर्वाधिक घनत्व ( शेरों की दृष्टि से ) वाला उद्यान है। यहाँ पर प्रत्येक 8 किमी पर एक शेर पाया जाता है , जो देश में सर्वाधिक है। 
🦁 मध्यप्रदेश के पन्ना में रेप्टाइल पार्क है , जो प्रदेश में एकमात्र है। 
🦁 मध्यप्रदेश का रीवा जिला प्रदेश का एकमात्र ऐसा जिला है जहाँ पर सफ़ेद शेर पाए जाते हैं। 
🦁 माधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में एक पहाड़ी के शिखर पर "जॉर्ज कैसल" नामक एक भव्य भवन बना हुआ है। 
🦁 राष्ट्रीय उद्यानों व अभ्यारण्यों की दृष्टि से प्रदेश का देश में प्रथम स्थान है।
🦁 मध्यप्रदेश के पेंच राष्ट्रीय उद्यान में कृष्ण मृगों की संख्या सर्बाधिक है। 
🦁 मध्यप्रदेश के कान्हा-किसली राष्ट्रीय उद्यान में "हालोघाटी" तथा "बंजरघाटी" स्थित है। 
🦁 मध्यप्रदेश के संजय राष्ट्रीय उद्यान का पुराना नाम "डुबरी" है। 
🦁 मध्यप्रदेश के कान्हा-किसली तथा बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान को "जंगल गलियारा योजना" के तहत जोड़ने का प्रस्ताव है। 
🦁 मध्यप्रदेश का पेंच राष्ट्रीय उद्यान अब इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी राष्ट्रीय उद्यान के नाम से जाना जाता है। 
🦁 विश्व में टाइगर प्रोजेक्ट के जन्मदाता गेनी मेनफ़ोर्ड हैं , जबकि भारत में इसके जन्मदाता कैलाश सांखिल्य हैं। 
🦁 भोपाल का वन बिहार राष्ट्रीय उद्यान एक अनोखा राष्ट्रीय उद्यान है , जिसे आधुनिक चिड़ियाघर के रूप में जाना जाता है। 
🦁 गिद्ध प्रजाति के संरक्षण हेतु प्रोजेक्ट अस्तित्व गाँधी सागर अभ्यारण्य से शुरू किया गया है। 

Post a Comment

0Comments

Hard Work, sincerity, honesty, consistency, compassion and Determination are the Key to Success
Just do it. God bless You ...............#RAMKESHeducation

Post a Comment (0)