आपको बता दें कि MP GK का बेहतरीन तरीके से अध्ययन करने के लिए मध्यप्रदेश की जिलेबार ( mp jilewar gk ) संपूर्ण जानकारी को जानना अत्यंत आवश्यक है इससे आपको मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान का अध्ययन करना बेहद आसान हो जाता है, इसमें हम आपको मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले ( Panna District ) के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य बताऐंगे, जो आपको MP State के आने बाले सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे MPPSC 2022-23 , MP SI, MP Police, MP Vyapam व अन्य मध्यप्रदेश राज्य के Competitive Exams के लिये बहुत ही उपयोगी होगी।
☺ विंध्य पर्वत श्रंखला में स्थित जबलपुर पवित्र नर्मदा नदी के तट पर स्थित है।
☺ जबलपुर को महाकौशल क्षेत्र के नाम से भी जाना जाता है।
☺ जबलपुर जिले को जाबालिपुरम भी कहते हैं महर्षि जावालि इसी क्षेत्र से थे।
☺ जिला मुख्यालय - जबलपुर
☺ संभाग - जबलपुर
☺ क्षेत्रफल - 5,211 वर्ग किमी
☺ लिंगानुपात - 929
☺ जनसंख्या घनत्व - 473 प्रति वर्ग किमी
☺ साक्षरता - 81.1 प्रतिशत
☺ तहसीलें - जबलपुर, कुण्डम, सिहोरा, पाटन, मझौली, शहपुरा, पनागर।
☺ विकासखंड - बरगी, कुण्डम, सिहोरा, पाटन, मझौली, शहपुरा, पनागर
जबलपुर जिले से सम्बन्धित महत्वपूर्ण तथ्य :
☺ बावनतालों का सुन्दर नगर जबलपुर प्राकृतिक सुंदरता के कारण 12 वीं शताब्दी में गोंड राजाओं की राजधानी था।
☺ जबलपुर सामरिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है यहाँ तोपगाड़ी बनाने का केंद्रीय कारखाना, शस्त्र निर्माण कारखाना और शस्त्रागार स्थित है।
☺ जबलपुर को प्रदेश की न्यायिक राजधानी भी कहते हैं। यहाँ प्रदेश के उच्च न्यायालय की मुख्यपीठ स्थित है।
☺ सन् 1828 ई. में जबलपुर में डायनासौर के जीवाश्मों को विलियम स्लीमन द्वारा खोजा गया था जो लन्दन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूज़ियम में संग्रहित हैं।
☺ भारत में पहला झंडा सत्याग्रह 1923 ई. में जबलपुर में हुआ था।
☺ नर्मदा की सहायक नदी बरगी पर बरगी बाँध का निर्माण किया गया है। जिसे रानी अवंतीबाई सागर परियोजना के नाम से भी जाना जाता है।
☺ जबलपुर में आम के अधिक उत्पादन के कारण इसे आम का जिला घोषित किया गया है।
☺ पश्चिम-मध्य रेलवे का मुख्यालय, मध्यप्रदेश विधुत मंडल का मुख्यालय और म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्यालय जबलपुर में स्थित है।
☺ अंतर्राष्ट्रीय मक्का व गेहूं अनुसंधान केंद्र, राष्ट्रीय खरपतवार विज्ञान अनुसन्धान केंद्र, भीमराव अम्बेडकर दूरसंचार प्रशिक्षण केंद्र, वन्यजीव फोरेंसिक एवं स्वास्थ्य केंद्र जबलपुर में स्थित हैं।
☺ राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान, पंडित जबाहरलाल नेहरू कृषि विश्व विद्यालय और महर्षि योगी वैदिक विश्व विद्यालय जबलपुर जिले में हैं।
☺ भारत में प्रथम विकलांग पुनर्वास केंद्र की स्थापना जबलपुर में की गई।
☺ जबलपुर के खमरिया में सरकारी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री स्थित है।
☺ जबलपुर के भेड़ाघाट में संगमरमर की ऊँची-ऊँची चट्टानें पाई जाती हैं।
☺ भेड़ाघाट में नर्मदा नदी संगमरमर की ऊँची-ऊँची चट्टानों के बीच से मंद वेग से प्रवाहित होती है।
जबलपुर : प्रमुख पर्यटन स्थल
बन्दर कुदनी, मदनमोहन किला, रानी दुर्गावती संग्रहालय, भेड़ाघाट, संग्राम सागर, रानी दुर्गावती की समाधी, धुआँधार जलप्रपात, बरगी बाँध, संतुलित चट्टानें आदि।
जबलपुर : प्रमुख धार्मिक स्थल
चौसठ योगिनी मंदिर, सुंदरी देवी का प्राचीन मंदिर, गुप्तकालीन बिष्णु मंदिर, विष्णु बरहा मंदिर, शारदा देवी मंदिर आदि।
Comments
Thanks sir good job
Post a Comment
Hard Work, sincerity, honesty, consistency, compassion and Determination are the Key to Success
Just do it. God bless You ...............#RAMKESHeducation