होशंगाबाद जिला ( Mp Jilewar Gk )

1

आपको बता दें कि MP GK का बेहतरीन तरीके से अध्ययन करने के लिए मध्‍यप्रदेश की जिलेबार ( mp jilewar gk ) संपूर्ण जानकारी को जानना अत्यंत आवश्यक है इससे आपको मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान का अध्ययन करना बेहद आसान हो जाता है, इसमें हम आपको मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले ( Hoshangabad District ) के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य बताऐंगे, जो आपको MP State के आने बाले सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे MPPSC 2022-23 , MP SI, MP Police, MP Vyapam व अन्य मध्यप्रदेश राज्य के Competitive Exams  के लिये बहुत ही उपयोगी होगी।

होशंगाबाद : यह नर्मदापुरम संभाग के अंतर्गत आता है। 
सुल्तान हुशंगशाह गौरी ( मांडू नरेश ) के नाम पर इस क्षेत्र का नाम होशंगाबाद पड़ा। 
☀ नर्मदा नदी के तट पर बसे होशंगाबाद को 15वीं सदी में बसाया गया था। इस जिले में स्थित पंचमढ़ी राज्य का एकमात्र हिल स्टेशन है। 
1. क्षेत्रफल :- 6773 वर्ग किमी. 
2. जनसँख्या :- 12,41,356 
3. जनघनत्व :- 185 
4. लिंगानुपात :- 914 
5. तहसील :_ 8 ( होशंगाबाद, बाबई, इटारसी, सोहागपुर, बनखेड़ी, पिपरिया, सिवनी-मालवा और डोलरिया )
6. विकासखंड :- 7 ( 01 अनुसूचित जनजाति, 06 सामान्य )
7. पिनकोड संख्या :- 461001 
8. राष्ट्रीय राजमार्ग :- NH46 
9. प्रमुख नदियां :- नर्मदा, तवा, दुधी, देनवा आदि 
10. प्रमुख खनिज :- वुल्फ्रॉम ( टंगस्टन का स्त्रोत ), कोयला
☀ होशंगाबाद जिले का तवा नदी क्षेत्र कोयले का प्रसिद्द केंद्र है। 
☀ होशंगाबाद का इटारसी रेलवे जंक्शन सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है। 
☀ मध्यप्रदेश की गवर्नमेंट ऑर्डिनेंस फैक्ट्री इटारसी में स्थित है। 
☀ होशंगाबाद के बोरी में एक प्रसिद्द अभ्यारण्य ( वाइल्ड लाइफ सेंचुरी ) है, मध्यप्रदेश की प्रथम वन नीति इसी अभ्यारण्य में बनी थी। 
☀ होशंगाबाद के बाबई ( माखनलाल चतुर्वेदी की जन्मस्थली ) में मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कृषि फ़ार्म है।

होशंगाबाद : सर्वोच्च/प्रथम/एकमात्र

1. प्रथम खुली जेल
2. प्रथम महिला जेल 
3. मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन ( इटारसी )
4. मध्यप्रदेश की प्रथम वन नीति बोरी अभ्यारण्य में बनी 
5. मध्यप्रदेश का सबसे लंबा नदी पुल ( तवा नदी पर होशंगाबाद में )
6. सिक्योरिटी प्रिंटिंग प्रेस 
7. सिक्योरिटी पेपर मिल 
☀ होशंगाबाद में मध्यप्रदेश का पहला ऑनलाइन सिविल न्यायालय है। 
☀ मध्यप्रदेश का स्टील सयंत्र होशंगाबाद के डोलरिया में प्रस्तावित है। 
☀ होशंगाबाद में नव पाषाणकालीन स्थल आदमगढ़ है। 
☀ होशंगाबाद सर्वाधिक गेहूं उत्पादक जिला है इसका गेहूं उत्पादन में भारत में प्रथम स्थान है। 

होशंगाबाद : पचमढ़ी ( सतपुड़ा की रानी )

1. प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान पचमढ़ी है। 
2. मध्यप्रदेश का प्रमुख हिल स्टेशन। 
3. पांच पांडव गुफाएं पचमढ़ी में हैं, जिनमें से महादेव गुफा सर्वाधिक आकर्षक है। 
4. मध्यप्रदेश की सर्वोच्च चोटी - धूपगढ़
5. पचमढ़ी मध्यप्रदेश का पहला बायोस्फीयर रिज़र्व है।

Note :- हमें नीचे Comment करके अपनी राय अबश्य दें और अगले जिले का नाम लिखें जिसका आपको अध्ययन करना है !

Post a Comment

1Comments

Hard Work, sincerity, honesty, consistency, compassion and Determination are the Key to Success
Just do it. God bless You ...............#RAMKESHeducation

Post a Comment