
नमस्कार प्रिय छात्रों हम आपके लिए यहाँ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए सामान्य विज्ञान के 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों को लेकर आये हैं। ये सभी प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पूछे गए हैं, तो इन सभी प्रश्नों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कर अपने मित्रों के साथ साझा ( Share ) करें।
प्रश्न ➤ विधुत चुम्बक बनाने के लिए सामान्यतः किस धातु का प्रयोग किया जाता है ?
(क) तांबा
(ख) निकल
(ग) लोहा
(घ) कोबाल्ट
विधुत चुम्बक बनाने के लिए सामान्यतः लोहे का प्रयोग किया जाता है।
प्रश्न ➤ विधुत धारा को मापने के लिए काम आने वाले उपकरण का नाम क्या है ?
(क) बैरोमीटर
(ख) अल्टीमीटर
(ग) एमीटर
(घ) एनीमोमीटर
विधुत धारा को मापने के लिए एमीटर का प्रयोग किया जाता है।
प्रश्न ➤ हैजा का क्या कारण है ?
(क) विषाणु
(ख) जीवाणु
(ग) फफूंद
(घ) शैवाल
हैजा बिब्रिओ कोलेरी नामक जीवाणु के कारण होता है।
प्रश्न ➤ निम्नलिखित में से कौन-सा जीवाश्म ईंधन का एक उदाहरण है ?
(क) कोक
(ख) प्राकृतिक गैस
(ग) कोयला गैस
(घ) उत्पादक गैस
कोयला पेड़ - पौधे तथा जीवों के जीवाश्म का ही रूप है, कोयले के भंजन आसवन विधि से कॉल गैस बनाया जाता है।
प्रश्न ➤ पृथ्वी के केंद्र पर g का मान हो जाता है ?
(क) अनंत
(ख) एकक
(ग) शून्य
(घ) इनमे से कोई नहीं
पृथ्वी के केंद्र पर g का मान शून्य हो जाता है तथा पृथ्वी तल से ऊपर या नीचे जाने पर g का मान घटता है।
प्रश्न ➤ उस विधुत धारा को, जो नियत समय अंतराल के बाद अपनी दिशा बदल लेती है, कहा जाता है :
(क) प्रेरित धारा
(ख) दिष्ट धारा
(ग) प्रत्यावर्ती धारा
(घ) इनमें से कोई नहीं
ऐसी धारा जिसका परिमाण एवं दिशा समय के साथ बदलते हैं, प्रत्यावर्ती धारा कहलाती है।
प्रश्न ➤ खगोलीय पिंडों का अवलोकन करने के लिए प्रयोग में लाया जाने वाला यंत्र है :
(क) टेलिस्कोप
(ख) कैमरा
(ग) माइक्रोस्कोप
(घ) पेरिस्कोप
खगोलीय पिंडों का अवलोकन करने के लिए प्रयोग में लाया जाने वाला यन्त्र टेलिस्कोप है।
प्रश्न ➤ कंप्यूटर में किसी शब्द की लम्बाई किससे नापी जाती है ?
(क) बिट्स
(ख) अक्षरों की गिनती
(ग) शून्यों की गिनती
(घ) बाइट्स
कंप्यूटर में किसी शब्द की लम्बाई बिट्स में मापी जाती है। कंप्यूटर तीन प्रकार के होते हैं - डिजिटल, एनालॉग एवं हाइब्रिड।
प्रश्न ➤ वर्षा के बाद इंद्रधनुष के निर्माण का कारण क्या है ?
(क) प्रकाश का प्रकीर्णन
(ख) प्रकाश का पूर्ण आंतरिक परावर्तन व प्रकीर्णन
(ग) प्रकाश का अपवर्तन , पूर्ण आंतरिक परावर्तन और विक्षेपण
(घ) प्रकाश का परावर्तन
वर्षा के बाद इंद्रधनुष के निर्माण का कारण प्रकाश का अपवर्तन, पूर्ण आंतरिक परावर्तन और विक्षेपण है।
प्रश्न ➤ जेट स्ट्रीम क्या है ?
(क) सागरीय जलधारा
(ख) स्थानीय पवन
(ग) उच्चस्तरीय पछुआ पवनें
(घ) उच्चस्तरीय व्यापारिक पवनें
जैट-स्ट्रीम उच्चस्तरीय पछुआ पवन है। दोनों गोलाद्धों में उपोष्ण उच्च वायुदाब कटिबंधों से उपध्रुवीय निम्न वायुदाब कटिबंधों की ओर चलने वाली स्थाई हवा को इनकी पश्चिमी दिशा के कारण पछुआ पवन कहा जाता है। पछुआ पवन का सर्वश्रेष्ठ विकाश 40 डिग्री से 65 डिग्री दक्षिण अक्षांशों के मध्य पाया जाता है, यहाँ के इन अक्षांशों को गरजता चालीसा, प्रचंड पचासा तथा चीखता साठा कहा जाता है।
प्रश्न ➤ सुपरसोनिक ( ध्वनि की गति से भी तीब्र गति से चलने वाला विमान ) विमानों की उड़ान के लिए सुविधाजनक वायुमंडलीय परत कौन-सी है ?
(क) समताप मंडल
(ख) मध्य मंडल
(ग) आयन मंडल
(घ) क्षोभ मंडल
प्रश्न ➤ रात्रि का अंधापन किसकी कमी से होता है ?
(क) विटामिन-C
(ख) विटामिन-A
(ग) विटामिन-बी
(घ) विटामिन-E
रात्रि का अंधापन विटामिन-A की कमी से होता है, विटामिन-A का रासायनिक नाम रेटिनॉल है।
प्रश्न ➤ दही को विलोकर मक्खन निकलने की विधि में भौतिकी के किस सिद्धांत का उपयोग होता है ?
(क) विसरण
(ख) अपोहन
(ग) अपकेंद्रीय बल
(घ) निस्तारण
दही को विलोकर मक्खन निकालने की विधि में भौतिकी के अपकेंद्रीय बल के सिद्धांत का उपयोग होता है।
प्रश्न ➤ मात्रकों की अंतराष्ट्रीय पद्धति SI कब से लागू की गई ?
(क) 1971
(ख) 1960
(ग) 1973
(घ) 1982
मात्रकों की SI पद्धति 1971 में लागू की गई। मूल मात्रकों की संख्या SI पद्धति में 7 हैं।
प्रश्न ➤ अगर एक कमरे में एक चालू रेफ्रिजरेटर के दरवाजे खुले छोड़ दिए जाएँ, तो :
(क) कमरा ठंडा हो जाएगा
(ख) कमरे का ताप अपरिवर्तित रहेगा
(ग) कमरा रेफ्रिजरेटर के भीतर से भी ज्यादा ठंडा हो जाएगा
(घ) कमरा धीरे-धीरे गरम हो जाएगा
अगर एक कमरे में एक चालू रखे रेफ्रिजरेटर के दरवाजे खुले छोड़ दिए जाएँ तो कमरा धीरे-धीरे गरम हो जाएगा।
प्रश्न ➤ जीवाश्म की आयु ज्ञात करने के लिए प्रयुक्त रेडिओ धर्मिता वाला तत्व है ?
(क) रेडियम
(ख) थोरियम
(ग) यूरेनियम-235
(घ) कार्बन-14
जीवाश्म की आयु ज्ञात करने के लिए प्रयुक्त रेडिओ धर्मिता वाले तत्व कार्बन-14 हैं।
प्रश्न ➤ अंतरिक्ष में प्रक्षेपित प्रथम कृत्रिम उपग्रह कौन-सा था ?
(क) आर्यभट्ट
(ख) लूना-I
(ग) सेल्यूट-I
(घ) स्पुतनिक-I
अंतरिक्ष में प्रक्षेपित प्रथम कृत्रिम उपग्रह स्पुतनिक-1 था जिसे 4 अक्टूबर 1957 को प्रक्षेपित किया गया।
प्रश्न ➤ हृदय की धड़कन को नियंत्रित करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला उपकरण है ?
(क) डायलेयर
(ख) पेसमेकर
(ग) सी.टी. स्कैन
(घ) ऑक्सीजेनेरेटर
मनुष्य का ह्रदय Pericardium नामक थैली में सुरक्षित रहता है। इसका भार लगभग 30 ग्राम होता है। इसकी धड़कन को नियंत्रित करने वाले यंत्र को पेसमेकर कहते हैं।
प्रश्न ➤ निम्नलिखित में से कौन-सा पदार्थ अत्यधिक कठोर एवं अत्यधिक तन्य है ?
(क) नाइक्रोम
(ख) टंगस्टन
(ग) कार्बोरेण्डम
(घ) हीरा
टंगस्टन पदार्थ अत्यधिक कठोर तथा अत्यधिक तन्य है इसका गलनांक लगभग 3500 डिग्री सेल्सियस होता है।
प्रश्न ➤ ग्रहों की गति के नियम किसने प्रतिपादित किये थे ?
(क) न्यूटन
(ख) केप्लर
(ग) गैलिलिओ
(घ) कोपरनिकस
ग्रहों की गति का नियम केप्लर ने प्रतिपादित किया।
प्रश्न ➤ कोशिका में राइबोजोम का क्या कार्य होता है ?
(क) ऊर्जा पैदा करना
(ख) भिन्न स्राव पैदा करना
(ग) प्रकाश संश्लेषण करना
(घ) प्रोटीन संश्लेषण में सहायता करना
कोशिका में राइबोजोम का कार्य प्रोटीन संश्लेषण में सहायता करना है। कोशिका के अध्ययन के विज्ञान को cytology कहते हैं।
प्रश्न ➤ मनुष्यों में मेरुदंड से कितनी जोड़ी तंत्रिकाएं निकलती हैं ?
(क) 31
(ख) 13
(ग) 33
(घ) 12
मनुष्यों में मेरुदंड से 31 जोड़ी तंत्रिका निकलती हैं।
प्रश्न ➤ निम्नलिखित में से कौन-सा पादप हार्मोन नहीं है ?
(क) ओक्जिन
(ख) जिबरेलिन्स
(ग) साइटोकाइनिन
(घ) कार्टिसोन
पौधों में 4 प्रकार के हार्मोन पाए जाते हैं - (१) ऑक्सिन (२) जिबरेलिन (३) साइटोकाइनिन (४) ऑब्सिसिक एसिड
प्रश्न ➤ "साइक्रोमीटर" से क्या मापा जाता है ?
(क) वर्षा
(ख) मेघों की गति
(ग) वायुमंडलीय आद्रता
(घ) वायुमंडलीय दाब
साइक्रोमीटर से वायुमंडलीय आद्रता मापी जाती है।
प्रश्न ➤ ग्लाइकोलाइसिस की क्रिया में अंत में ग्लूकोज बदलता है ?
(क) कार्बोहाइट्रेड में
(ख) ग्लाइकोजन में
(ग) पाइरोबिक अम्ल में
(घ) इनमें से कोई नहीं
ग्लाइकोलाइसिस की क्रिया के अंत में ग्लूकोज पायरूबिक अम्ल में बदलता है।
प्रश्न ➤ पल्मोनरी शिरा निम्नलिखित रक्त का संचार करती है ?
(क) हृदय से शुद्ध रक्त
(ख) हृदय से अशुद्ध रक्त
(ग) हृदय को अशुद्ध रक्त
(घ) हृदय को शुद्ध रक्त
पाल्मोनरी शिरा हृदय से शुद्ध रक्त का संचार करती है।
प्रश्न ➤ यदि किसी गेंद को ऊर्ध्वाधर रूप से ऊपर फेंका जाए तो गुरुत्वीय त्वरण किस दिशा में होगा ?
(क) गेंद की गति की विपरीत दिशा में
(क) गेंद की गति की विपरीत दिशा में
(ख) गेंद की गति की दिशा में
(ग) जैसे-जैसे गेंद नीचे आती है, त्वरण में वृद्धि होती है
(घ) उच्चतम बिंदु पर शून्य हो जाता है
यदि किसी गेंद को ऊर्ध्वाधर रूप से फेंका जाए तो गुरुत्वीय त्वरण गेंद की गति के विपरीत दिशा में होगा।
प्रश्न ➤ नमक किस खनिज से उत्पन्न होता है ?
(क) एउजुरैत
(ख) पायराइट
(ग) हेमाईट
(घ) हैलाइट
नमक हैलाइट खनिज से उत्पन्न होता है।
प्रश्न ➤ आवर्त-सारणी में निम्न में से किसकी शून्य इलेक्ट्रान बंधुता है ?
(क) रेडियम
(ख) ऑक्सीजन
(ग) नाइट्रोजन
(घ) रेडॉन
आवर्त सारणी में रेडॉन की शून्य इलेक्ट्रॉन बंधुता है। रेडॉन एक रेडियो सक्रिय तत्व है। इसका उपयोग रेडियोथेरेपी के रूप में कैंसर के इलाज में होता है।
प्रश्न ➤ किस वर्ष में सर्वप्रथम यूरी गागरिन ने अंतरिक्ष यात्रा की थी ?
(क) 1951
(ख) 1956
(ग) 1961