Human Blood ( In one Vision )

आज हम मानव रक्त का अध्ययन करेंगे One liner Question के रूप में। यहाँ हमने बिभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए मानव रक्त से संबंधित टॉप 50 प्रश्न दिए हैं इन सभी प्रश्नों का अध्ययन कर अपने मित्रों के साथ साझा करना न भूलें। 
 रक्त समूह की खोज किसने की - कार्ल लेन्डस्टीनर ने 1901 में 
 रक्त परिसंचरण की खोज किसने की - विलियम हार्वे 
 मानव शरीर में रक्त की मात्रा शरीर के भार का लगभग कितना प्रतिशत होती है - 7 %
 एक वयस्क मनुष्य में औषतन कितना रक्त होता है - 4-5 लीटर 
 रक्त में दो प्रकार के पदार्थ कौन-कौन से पाए जाते हैं - (1) प्लाज़्मा (2) रुधिराणु 
 रक्त में प्लाज़्मा तथा रुधिराणु का प्रतिशत क्रमशः होता है - 55 एवं 45 प्रतिशत 
 रुधिराणु को तीन भागों में बांटा गया है - (1) लाल रक्त कणिकाएं (2) श्वेत रक्त कणिकाएं (3) थ्रोम्बोसाइट्स 
 आरबीसी का जीवनकाल होता है - 20 से 120 दिन 
 WBC का जीवनकाल होता है - 1 से 4 दिन 
 थ्रोम्बोसाइट्स का जीवनकाल होता है - 3 से 5 दिन 
 RBC का निर्माण कहाँ होता है - अस्थिमज़्ज़ा ( Bone Marrow ) में 
 आरबीसी का रंग लाल क्यों होता है - हीमोग्लोबिन की उपस्थिति के कारण 
 हीमोग्लोबिन क्या है - एक प्रोटीन का यौगिक 
 हीमोग्लोबिन का कार्य - अक्सीजन का परिवहन 
 हीमोग्लोविन में पाए जाने वाले लौह यौगिक का नाम क्या है - हिमैटिन 
 WBC का कार्य है - शरीर को रोगों के संक्रमण से बचाना 
 थ्रोम्बोसाइट्स का मुख्य कार्य है - रक्त का थक्का बनाने में मदद करना 
 शरीर में रक्त के प्रकार हैं - 4 ( A, B, AB, O )
 "सर्वग्राह्ता" रक्त समूह होता है - AB 
 "सर्वदाता" रक्त समूह होता है - O 
 Rh-Factor का सम्बन्ध है - रक्त से 
 सम्पूर्ण शरीर में रक्त का परिसंचरण कौन करता है - ह्रदय 
 शरीर का ब्लड बैंक किसे कहा जाता है - प्लीहा ( Spleen ) को 
 रक्त में गैसों का आदान-प्रदान कहाँ होता है - फेफड़ों में 
 रक्त का थक्का बनाने में सहायक अनिवार्य प्रोटीन - फाइब्रोनोजिन 
 शरीर के अंदर रक्त का थक्का किस प्रोटीन के कारण नहीं बनता - हिपैरिन 
 रक्त का तरल भाग कहलाता है - प्लाज़्मा 
 एड्स रोग में कौन प्रभावित होता है - WBC
 एंटीबाडी क्या है - एक प्रकार का प्रोटीन जो रक्त प्लाज़्मा में पाया जाता है। 
 एंटीजन कहाँ पाया जाता है - आरबीसी में 
 एंटीजन कितने प्रकार के होते हैं - 2 प्रकार ( A और B ) के 
 Blood Bank में रक्त को कितने तापमान पर सुरक्षित रखा जाता है - 4 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान पर 
 पूरे शरीर में एक बार रक्त संचरण में कितना समय लगता है - 23 सेकंड 
 "लिम्फोसाइट्स" रक्षा करती हैं - रोगाणुओं से 
 मानव रक्त में वे छोटी चक्रिकाएँ जो रक्त को आतंच करने वाला पदार्थ उत्पादित करता है, क्या कहलाता है - विषाणु 
 मानव शरीर में रुधिर स्कंदन में किस खनिज की भूमिका महत्वपूर्ण होती है - कैल्शियम 
 सामान्य व्यक्ति के रक्त का PH स्तर होता है - 7.35 से 7.45
 रक्त में पायी जाने वाली प्रोटीन "फाइब्रोनोजेन " का निर्माण कहाँ होता है - यकृत में 
 जब रक्त में ऑक्सीज़न की सांद्रता में कमी आ जाती है तो श्वास की गति - बढ़ जाती है 
 जब कोई व्यक्ति सो रहा होता है तब उसके रक्तचाप पर क्या प्रभाव पड़ता है - घट जाता है 
 आरबीसी की संख्या किस यंत्र से ज्ञात की जाती है - हिमोसाइटोमीटर 
 हीमोग्लोबिन के लौह पदार्थ का वैज्ञानिक नाम क्या है - पोरफाइरीन 
 मानव शरीर में रक्त का pH-Factor कौन-सा अंग नियंत्रित करता है - गुर्दा ( Kidneys )
 एक स्वास्थ्य मनुष्य का रक्तदाब पारे पर होता है - 120/80 mm 
 एक सामान्य व्यक्ति के 100 मिलीलीटर रक्त में कितना कोलेस्ट्रॉल रहता है - 50 से 100 Mg 
 क्त प्लाज़्मा का रंग कैसा होता है - रंगहीन 
 सामान्य स्थितियों में हृदय से आने वाले रक्त का कितना प्रतिशत भाग गुर्दे को मिलता है - 24 %
 Rh-Factor के खोजकर्ता हैं - लैंड स्टीनर व वीनर 
 RBC के निर्माण के लिए किसकी उपस्थिति आवश्यक है - फॉलिक अम्ल की 
 मनुष्य में हृदय सामान्यतः 72 बार प्रति मिनट स्पंदित होता है जिसमें लगभग कितने लीटर रक्त की पम्पिंग होती है - 5 लीटर 
 रुधिर में WBC की अत्यधिक मात्रा में उपस्थिति को रोगविज्ञान की भाषा में कहते हैं - ल्यूकेमिया 
 रक्त का कौन-सा अवयव शरीर की मांसपेशियों में ऑक्सीज़न एकत्रित करता है - मायोग्लोबिन