MP GK : Madhya Pradesh General Introduction

0

मध्यप्रदेश सामान्य परिचय

मध्यप्रदेश ने राज्य स्थापना की 25 वी वर्षगांठ पर 1 नवंबर 1981 को राज्य पशु, पक्षी, बृक्ष आदि घोषित किये थे। बाद में समय-समय पर राज्य खेल, राज्य मछली आदि घोषित किये गए।
☀ भारत अक्षांशीय दृष्टि से उत्तरी गोलार्ध तथा देशांतरीय दृष्टि से पूर्वी गोलार्द्ध में अबस्थित है, अतः मध्यप्रदेश की भी यही स्थिति है।
☀ मध्यप्रदेश पूर्णतः भूआवेष्टित प्रदेश है।  
☀ मध्यप्रदेश के पूर्व और पश्चिम भाग में लगभग 34 मिनट का अंतर रहता है। 
☀ कर्क रेखा मध्यप्रदेश के 14 जिलों से होकर गुजरती है। 
☀ भारत की मध्यान्ह रेखा 82.5° एकमात्र सिंगरोली जिले से गुजरती है। 

मध्यप्रदेश में प्रमुख केंद्र बिंदु : MP GK : Madhya Pradesh General Introduction

1. पृथ्वी का केंद्र बिंदु मंगलनाथ ( उज्जैन ) है। 
2. अखंड भारत का केंद्र बिंदु - बरसाली ( बैतूल )
3. अभिभाजित भारत का केंद्र बिंदु - करौंदी ( कटनी )
4. वर्तमान भारत का केंद्र बिंदु - विदिशा 
5. मध्यप्रदेश का केंद्र बिंदु - सागर
☀ मध्यप्रदेश का सर्वाधिक अंतर्राज्यीय सीमा वाला जिला - नीमच 
मध्यप्रदेश का राजकीय चिन्ह : मध्यप्रदेश शासन ने राज्य स्थापना के उपरांत जो राजकीय प्रतीक चिन्ह अपनाया, उसमें भारत के राजकीय चिन्ह और स्थानीय विशेषताओं दोनों को महत्व दिया गया है।


उपरोक्त चिन्ह में सबसे बाहर चौबीस स्तूप आकृति हैं। इसके बाद एक वृत्त है जो सतत तरक्की और विकास की असीम संभावनाओं का घोतक है। इस वृत्त के भीतर मध्यप्रदेश शासन और सत्यमेव जयते उत्कीर्ण है। साथ ही राज्य की प्रमुख फसलें गेहूं और धान की बालियां भी इंगित हैं। केंद्रीय वृत्त में अशोक स्तम्भ की "सिंह" आकृति और राज्य वृक्ष "बरगद" को दर्शाया गया है। 
☑ मध्यप्रदेश का राजकीय पुष्प : लिली ( इसका उपयोग ओषधि निर्माण में होता है )
☑ राज्य नृत्य : राई ( यह बुंदेलखंड का प्रमुख लोकनृत्य है )
राज्य पक्षी : दूधराज या शाह बुलबुल ( यह मध्यप्रदेश के सैलाना और सरदारपुर अभ्यारण्य एवं मालवा क्षेत्र में सर्वाधिक पाया जाता है। )
राजकीय खेल : मलखम्ब ( इसे 09 अप्रैल 2013 को राजकीय खेल घोषित किया गया था मध्यप्रदेश के उज्जैन में मलखम्ब अकादमी स्थापित है )
☑ राज्य नाट्य : माच ( मुख्य क्षेत्र - मालवा )
राज्य मछली : महाशीर ( इसे 26 सितम्बर 2011 में मध्यप्रदेश की राजकीय मछली घोषित किया गया यह नर्मदा नदी में सर्वाधिक पाई जाती है )
☑ राज्य पशु : बारहसिंगा ( प्रजाति - ब्रेडरी प्रजाति )
Note : मध्यप्रदेश का राजकीय पशु बारहसिंगा मध्यप्रदेश के कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान ( मालवा ) में पाया जाता है। 
☑ राजकीय बृक्ष : बरगद 
☑ राज्य फसल : सोयाबीन ( मुख्य उत्पादन क्षेत्र - मालवा )
☑ राज्य फल : आम ( मैंगीफेरा इंडिका )
मध्यप्रदेश का गान : मेरा मध्यप्रदेश राज्य का राजकीय गान है इसके रचयिता श्री महेश श्रीवास्तव हैं। 26 जुलाई 2011 को मध्यप्रदेश शासन ने मेरा मध्यप्रदेश को मध्यप्रदेश गान घोषित किया था। 
☑ मध्यप्रदेश की राजभाषा : हिंदी 

मध्यप्रदेश में यूनेस्को की 3 विश्व धरोहर : MP GK : Madhya Pradesh General Introduction

1. खजुराहो - 1986 
2. साँची - 1989 
3. भीमबेटिका - 2003 
4. मांडू - प्रस्तावित 

मध्यप्रदेश के 18 अंतवर्ती जिले अर्थात जिनकी सीमा अन्य राज्य को नहीं छूती :- ग्वालियर, विदिशा, उज्जैन, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर, सीहोर, भोपाल, रायसेन, होशंगाबाद, हरदा, नरसिंहपुर, दमोह, कटनी, जबलपुर, मंडला और उमरिया। 
☀ उत्तर से दक्षिण राज्य की लम्बाई - 605 किमी 
☀ राज्य की चौड़ाई पूर्व से पश्चिम - 870 किमी 
मध्यप्रदेश के उपनाम : हृदय प्रदेश, सेन्ट्रल इंडिया, लघुभारत, डायमंड स्टेट, सोया स्टेट, टाइगर स्टेट, नदियों का मायका। 

मध्यप्रदेश की विशिष्ट राजधानियां :

1. मध्यप्रदेश की राजधानी - भोपाल 
2. प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी - पचमढ़ी 
3. प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी - इंदौर 
4. प्रदेश की खेल राजधानी - इंदौर 
5. मध्यप्रदेश की कोयला राजधानी - सिंगरौली 
6. प्रदेश की संस्कार राजधानी - जबलपुर 
7. मध्यप्रदेश की ऊर्जा राजधानी - बैढ़न ( सिंगरौली )
8. राज्य की मैंगनीज राजधानी - बालाघाट 
9. राज्य की संगीत राजधानी - मैहर 

मध्यप्रदेश की भारत एवं विश्व में स्थिति : MP GK : Madhya Pradesh General Introduction

☀ क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत में दूसरा स्थान। एवं श्रीलंका से 05 गुना बड़ा है। 
☀ कर्क रेखा जिस प्रकार भारत को दो भागों में बांटती है उसी प्रकार मध्यप्रदेश को भी समान्तर भागों में बांटती है। 
☀ विश्व की सबसे प्राचीनतम पर्वतमाला भारत में अरावली है और मध्यप्रदेश में विंध्याचल है। 
☀ भारत में सूर्योदय सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश में होता है और मध्यप्रदेश के सिंगरौली में होता है।

Post a Comment

0Comments

Hard Work, sincerity, honesty, consistency, compassion and Determination are the Key to Success
Just do it. God bless You ...............#RAMKESHeducation

Post a Comment (0)