
संचार सेवाओं का विकास किसी भी समाज की प्रगति को दर्शाता है | इसलिए सभी समाज संचार सेवाओं की उन्नति हेतु प्रयासरत हैं |
🎆 मध्यप्रदेश में संचार सेवा की शुरुआत 1 अप्रैल 1962 में हुई , जब नागपुर में डाकतार परिमंडल का गठन किया गया | इसे 11 जुलाई 1965 को भोपाल स्थानांतरित कर दिया गया |🎆 वर्तमान में प्रदेश में लगभग 8,323 डाकघर तथा लगभग 42,008 पत्र पेटियां हैं |
🎆 प्रदेश में दूरसंचार सेवा की शुरुआत 1 सितंबर 1974 में प्रारंभ की गई |
🎆 वर्तमान में प्रदेश में 2,560 टेलीफोन केंद्र कार्यरत हैं |
🎆 आकाशवाणी सेवा की शुरुआत प्रदेश में 22 मई 1955 में इंदौर में पहले आकाशवाणी केंद्र की स्थापना के साथ हुई |
🎆 वर्तमान में प्रदेश में लगभग 18 आकाशवाणी केंद्र स्थापित हो चुके हैं , जिनमें निजी रेडियो चैनल भी शामिल है | निजी क्षेत्र में प्रदेश का पहला रेडियो चैनल रेडियो मिर्ची इंदौर था |
🎆 दूरदर्शन की प्रदेश में शुरुआत वर्ष 1972 - 73 में रायपुर रिले केंद्र की स्थापना के साथ हुई |
🎆 वर्तमान में 74 रिले केंद्र तथा 68 लघु प्रसारण केंद्र प्रदेश में कार्यरत हैं |
🎆 प्रदेश में 10 उच्च शक्ति ट्रांसमीटर केंद्र हैं |
🎆 मध्य प्रदेश के सभी 52 जिलों में टैलेक्स एवं इंटरनेट सुविधा उपलब्ध हो चुकी है |
🎆 मध्य प्रदेश का प्रथम अखबार ग्वालियर अखबार ( उर्दू साप्ताहिक ) का प्रकाशन 1840 ई. में हुआ था |
🎆 1848 ई. में पं. प्रेमनारायण के संपादन में इंदौर से मालवा अखबार का प्रकाशन किया गया | यह हिंदी भाषा का प्रथम सप्ताहिक अखबार ( मध्य प्रदेश ) था | इसके संपादक पं. प्रेमनारायण थे |
🎆 मध्य प्रदेश का प्रथम हिंदी मासिक पत्र नवजीवन था | जिसका प्रकाशन वर्ष 1939 में इंदौर से किया गया था |
।। चलिए अब जानते हैं मध्यप्रदेश में परिवहन एवं जनसंचार के कुछ बेहद महत्वपूर्ण प्रश्नों को एक दृष्टि में ।।
🎆 मध्यप्रदेश में किस राष्ट्रीय राजमार्ग की लंबाई सबसे अधिक है 👉 NH-3
🎆 मध्यप्रदेश में किस राष्ट्रीय राजमार्ग की लंबाई सबसे कम है 👉 NH-76
🎆 मध्यप्रदेश से होकर कितने राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरते हैं 👉 20
🎆 मध्यप्रदेश के किस जिले में सबसे कम सड़कें हैं 👉 झाबुआ
🎆 मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन कौन सा है 👉 इटारसी
🎆 मध्यप्रदेश में आकाशवाणी की शुरुआत किस शहर से हुई थी 👉 इंदौर
🎆 मध्यप्रदेश से प्रकाशित होने वाला पहला समाचार पत्र कौन सा था 👉 ग्वालियर अखबार
🎆 राज्य में देश के राष्ट्रीय राजमार्ग का कितने प्रतिशत भाग है 👉 8%
🎆 राज्य में कुल सड़कों का कितने प्रतिशत भाग राज्य मार्ग का है 👉 11.1%
🎆 प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत कब हुई थी 👉 वर्ष 2000 में
🎆 मध्यप्रदेश में कितने हवाई अड्डे हैं 👉 5
🎆 मध्यप्रदेश में डाक सेवा की शुरुआत कब की गई थी 👉 वर्ष 1962 में नागपुर से
🎆 प्रदेश में कोच रिपेयर वर्कशॉप कहां पर स्थित है 👉 भोपाल
🎆 डीजल लोको शेड कहां स्थित है 👉 कटनी
🎆 मध्यप्रदेश में रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड कहां है 👉 भोपाल
🎆 पश्चिम मध्य रेलवे का जोन मुख्यालय कहां है 👉 जबलपुर
🎆 मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा रेलवे जोन कौन सा है 👉 पश्चिम मध्य रेलवे
🎆 राष्ट्रीय राजमार्ग 3 कहां से कहां तक जाता है 👉 आगरा से मुंबई
🎆 मध्यप्रदेश में राज्य राजमार्ग की संख्या कितनी है 👉 48
🎆 ISO-9001 प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाली देश की प्रथम ट्रेन कौन-सी है 👉 भोपाल एक्सप्रेस
🎆 ISO-9001 प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाला राज्य का प्रथम रेलवे स्टेशन कौन - सा है 👉 हबीबगंज रेलवे स्टेशन
🎆 अकंठ पत्रिका का प्रकाशन स्थल है 👉 पिपरिया
🎆 रेलवे स्प्रिंग बनाने का कारखाना कहां स्थित है 👉 ग्वालियर
🎆 मध्यप्रदेश का प्रथम हिंदी मासिक पत्र था 👉 नवजीवन
🎆 पहल पत्रिका का प्रकाशन कहां से होता है 👉 जबलपुर
🎆 मालवा अखबार का प्रकाशन कब हुआ 👉 1848 ई.
🎆 नया विकल्प है 👉 एक पत्रिका
🎆 मध्यप्रदेश के अंतर्गत कौन - सा रेलवे जोन नहीं आता 👉 उत्तरी रेलवे
🎆 मध्यप्रदेश के किस जिले में रेलवे स्लीपर बनाने का कारखाना स्थित है 👉 बुधनी
🎆 इंदौर में आकाशवाणी केंद्र की स्थापना कब हुई 👉 22 मई 1955
🎆 मालवा अखबार का प्रकाशन कहां से हुआ था 👉 इंदौर से
🎆 मध्यप्रदेश में प्रथम रेल मार्ग कब बनाया गया था 👉 1865-78 ई.
🎆 सड़कों की दृष्टि से मध्यप्रदेश का देश में कौनसा स्थान है 👉 15 वा
🎆 किस राष्ट्रीय उद्यान में हवाई पट्टी की सुविधा उपलब्ध है 👉 कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान
Comments
Post a Comment
Hard Work, sincerity, honesty, consistency, compassion and Determination are the Key to Success
Just do it. God bless You ...............#RAMKESHeducation