भोपाल जिला ( Mp Jilewar Gk )


आपको बता दें कि MP GK का बेहतरीन तरीके से अध्ययन करने के लिए मध्‍यप्रदेश की जिलेबार ( District Wise ) संपूर्ण जानकारी को जानना अत्यंत आवश्यक है इससे आपको मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान का अध्ययन करना बेहद आसान हो जाता है, इसमें हम आपको मध्यप्रदेश के भोपाल जिले ( Bhopal District ) के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य बताऐंगे, जो आपको MP State के आने बाले सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे MPPSC 2022-23 , MP SI, MP Police, MP Vyapam व अन्य मध्यप्रदेश राज्य के Competitive Exams  के लिये बहुत ही उपयोगी होगी।

गठन

1972 में जिले का दर्जा प्राप्त हुआ इससे पहले यह सीहोर जिले की एक तहसील थी। 

साक्षरता

80.37 प्रतिशत

क्षेत्रफल

2772 वर्ग किमी

जनसंख्या

23,71,061

जनसंख्या घनत्व

855

लिंगानुपात

918 प्रति हजार पुरुष

तहसीलें

03 ( हुजूर, बैरसिया और कोलार )

नदियां

बेतवा या वेत्रवती नदी 

संभाग

भोपाल

जिला मुख्यालय

भोपाल

पुलिस संभाग

भोपाल

नोट :

राजा भोज द्वारा बसाया गया भोजपाल आज का भोपाल है, भोपाल को झीलों की नगरी भी कहा जाता है। 

1.

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल है 1972 में भोपाल को जिले का दर्जा प्राप्त हुआ। 

2.

मध्यप्रदेश का मंत्रालय ( वल्लभ भवन ), इंदिरा गाँधी विधानसभा भोपाल में हैं। 

3.

इंदिरा गाँधी मानव संग्रहालय भोपाल में 1985 में स्थापित किया गया। 

4.

प्रदेश का दूसरा आकाशवाणी केंद्र 31/10/1956 को भोपाल में स्थापित किया गया। 

नोट :- प्रथम आकाशवाणी केंद्र 1955 में इंदौर में स्थापित किया गया। 

5.

हिंदी ग्रन्थ अकादमी की स्थापना भोपाल में 1969 में हुई। 

6.

भोपाल में BHEL की स्थापना ब्रिटेन की सहायता से की गई। 

7.

राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी की स्थापना 1994 में भोपाल में की गई।  

8.

एशिया का पहला भारतीय वन प्रवंधन संस्थान भोपाल में है। 

9.

देश का पहला आपदा प्रवंधन संस्थान भोपाल में है इनकी स्थापना 1987 में की गई। 

10.

भारत भवन, रवींद्र भवन भोपाल में हैं। 

11.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसन्धान ने अपना दूसरा मास्टर कण्ट्रोल फैसिलिटी भोपाल में स्थापित की। 

प्रमुख 
संस्थान

क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र, टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, पुलिस यातायात प्रशिक्षण केंद्र और पुलिस स्वान प्रशिक्षण केंद्र, जेल अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण शाळा और देश का पहला सर्प उद्यान ये सभी भोपाल में हैं। 

प्रमुख
संग्रहालय

दुष्यंत कुमार पाण्डुलिपि संग्रहालय, प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, बिरला म्यूजियम, राज्य संग्रहालय, दूर संचार संग्रहालय एवं जनजातीय कला संग्रहालय। 

12.

ताजुल मस्जिद ( देश की सबसे बड़ी मस्जिद ) एवं ढाई सीढ़ी मस्जिद ( सबसे छोटी मस्जिद ) भोपाल में स्थित है। 

13.

राजकीय मच्छली महाशीर का सरक्षण भोपाल के कोरवा डैम में किया जा रहा है। 

14.

2-3 दिसम्बर 1984 को यूनियन कार्बाइड से मिथाइल आइसो साइनेट गैस का रिसाव हुआ था जिसमें कई हजार लोगों की जान गई थी। 

15.

1819 से 1826 तक भोपाल में बेगमों का शासन रहा। उनके नाम हैं - कुदसिया बेगम, सिकंदर जहाँ बेगम, शाहजहां बेगम एवं सुल्तान जहाँ बेगम। 

नोट :

राज्य का सर्वाधिक विश्वविद्यालयों वाला जिला भोपाल है। 

भोपाल के विश्वविद्यालय

बरकतुल्ला विश्वविद्यालय, माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय, राजा भोज खुला विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्वविद्यालय और अटल विहारी हिंदी विश्वविद्यालय।  

17.

भोपाल में स्थित बड़े तालाब का निर्माण परमार राजा भोज ने करवाया था। 

18.

भोपाल के निशातपुरा में रेलवे कोच फैक्ट्री है।  

19.

भोपाल में गाँधी मेडिकल कॉलेज और राजा भोज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा हैं। 

20.

हबीबगंज ( रानी कमलापति ) रेलवे स्टेशन ISO प्रमाणिक रेलवे स्टेशन है। 



Comments