Time / work and capacity.

बिभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए समय/कार्य एवं क्षमता के महत्वपूर्ण 10 प्रश्न जो आगामी परीक्षाओं में भी पूछे जा सकते हैं। इन सभी प्रश्नों का अध्ययन कर अपने मित्रों के साथ साझा करें। 
प्रश्न-1. A किसी कार्य को 15 दिन में और B उसी कार्य को 10 दिन में पूरा कर सकता है ,तो दोनों मिलकर उस कार्य को कितने दिन में पूरा करेंगे ?
प्रश्न-2. A,B,C किसी कार्य को क्रमशः 9,12,18 दिन में पूरा कर सकते हैं, तो तीनों मिलकर उस कार्य को कितने दिन में पूरा करेंगे ?

प्रश्न-3. A अकेला किसी कार्य को 10 दिन में करता है। A+B दोनों मिलकर इस कार्य को 6 दिन में पूरा कर सकते हैं तो B अकेला इसे कितने दिन में समाप्त करेगा ?
प्रश्न-4. A + B किसी कार्य को 12 दिन में तथा B+C दोनों मिलकर 15 दिन में तथा C+A दोनों मिलकर 20 दिन में पूरा करते हैं तो A+B+C तीनों मिलकर कितने दिन में समाप्त करेंगे ?


प्रश्न-5. A+B किसी कार्य को 72 दिनों में B और C 120 दिन में तथा C और A इस कार्य को 90 दिन में पूरा करते हैं, तो B अकेला इस कार्य को कितने दिन में समाप्त करेगा ?
प्रश्न-6. A किसी कार्य को 12 दिन में तथा B उसी कार्य को 15 दिन में पूरा कर सकता है यदि A ने 3 दिन तक अकेले काम किया और फिर B ने बचे हुए काम में A की सहायता की तो बचा हुआ काम कितने दिन में पूरा होगा ?

प्रश्न-7. A,B,C क्रमशः किसी कार्य को 9,10,15 दिन में पूरा कर सकते हैं। B तथा C ने कार्य की शुरुआत की है। तथा दो दिन बाद दोनों कार्य छोड़कर चले जाते हैं तो बचे कार्य को A कितने दिन में समाप्त करेगा ?


प्रश्न-8. A और B किसी कार्य को क्रमशः 20 और 30  दिन में समाप्त कर सकते हैं। दोनों एक साथ काम शुरू करते हैं। 8 दिन बाद A काम छोड़ देता है तथा शेष काम B द्वारा समाप्त किया जाता है तो कार्य कितने दिन में पूरा होगा?


प्रश्न-9. A,B,C किसी काम को क्रमशः 11,20,55 दिनों में पूरा कर सकते हैं। B और C बारी - बारी से A के साथ एक दिन छोड़कर एक दिन कार्य करते हैं, तो कार्य कितने दिनों में समाप्त होगा ?