कैलेंडर ( Calendar )

यदि आप एसएससी, बैंक और रेलवे एग्जाम की तैयारी कर रहे है तो इस ब्लॉग में कैलेंडर से सम्बंधित प्रश्न उत्तर आप के प्रैक्टिस के तैयारी के लिए बहुत फायदेमंद होंगे। ये प्रश्न उत्तर आपको अपने प्रदर्शन के साथ-साथ आपके आत्मविश्वास को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। इसलिए आप  इन प्रश्नो का अभ्यास कर अपनी तैयारी को मजबूत बनाए।

प्रश्नों को हल करने की विधि (Method of solving problems)-

नीचे दी गई विधि का प्रयोग करके आप बहुत ही आसानी से प्रश्नों को हल कर सकते हैं
महीने का कोड याद करना( Remember the code of the month )-
महीनाजनवरीफरवरीमार्चअप्रैलमईजूनजुलाईअगस्तसितंबरअक्टूबरनवंबरदिसंबर
कोड
0
3361462503
5
Note: लीप वर्ष होने पर :-
💡 जनवरी के लिए –6
💡 फ़रवरी के लिए –2 लिया जाता है
विषम दिन तथा दिन (Odd Day and Day)
दिन का नामरविवारसोमवारमंगलवारबुधवारगुरुवारशुक्रवारशनिवार
विषम दिन
012345
6
( 1 ) महीने(Months ) – महीने की संख्या 12 होती है जनवरी ,फरवरी, मार्च अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर
Remembers
®️ जनवरी , मार्च , मई, जुलाई, अगस्त, अक्टूबर एवं दिसंबर महीने में 31 दिन होते है। 
®️ अप्रैल, जून, सितंबर एवं नवंबर महीने में 30 दिन होते है। 
®️ फरवरी माह 28 या 29 दिन का होता है। 
®️ वर्ष (Year )- 1 वर्ष में 365 दिन या 366 दिन होते हैं इसी आधार पर वर्ष को दो भागों में बांटा गया है। 
®️ साधारण वर्ष – इसमे 365 दिन होते है। 
®️ लीप वर्ष– इसमे 366 दिन होते है गए लीप वर्ष इस वर्ष होता है जिसमें चार का पूरा पूरा भाग चलाजाता है उसे एक लीप वर्ष कहते हैं। 
जैसे- 2000
इसमें हम 4 का भाग देंगे तो 500 बार पूरा पूरा भाग चल जाएगा शेषफल कुछ भी नहीं बचता है इसलिए यह लीप वर्ष है
यदि शेषफल बचता है तो वह साधारण वर्ष होगा
जैसे -2002
इसमें 4 का भाग देने पर भागफल 500 आता है तथा शेषफल 2 बच जाता है इसलिए यह साधारण वर्ष होगा
Remember- कैलेंडर से संबंधित प्रश्नों को हल करने के लिए विषम दिन की अवधारणा को जाना बहुत ही जरुरी है
जैसे आपको 15 दिन में विषम दिनों की संख्या पता करना है तो 7 का भाग दे दो
15/7 =2 भागफल 1 शेषफल
जो शेषफल होगा वो ही विषम दिनों की संख्या होगी
ऐसे हो हम ही हम कितने भी वर्ष और दिनों में विषम संख्या ज्ञात कर सकते हैं
विषम दिनों की संख्या का प्रयोग किसी भी तिथि वार को कौन सा दिन होगा यह ज्ञात करने के लिए प्रयोग किया जाता है
जैसे -जनवरी के महीने में विषम दिनों की संख्या जनवरी में दिनों की संख्या – 31
अब 31 को 7 से भाग देने पर 3 शेष बचता है
जनवरी में विषम संख्या - 3
वर्ष (Year) - सामान्य वर्ष: वह वर्ष जो लीप वर्ष नहीं है उसे सामान्य वर्ष कहा जाता है। एक साधारण वर्ष में 365 दिन होते हैं।
1 लीप वर्ष = 366 दिन = (52 सप्ताह + 2 दिन) 1 लीप वर्ष में 2 ओड दिन हैं।
100 साल = 76 साधारण वर्ष + 24 लीप साल
= (76 x 1 + 24 x 2) odd days = 124 odd days.
= (17 weeks + days) = 5 odd days
( 1 ) 100 वर्षों में ओड दिनों की संख्या = 5
( 2 ) 200 वर्षों में विषम दिनों की संख्या = (5 x 2) = 3 विषम दिन।
( 3 ) 300 वर्षों में विषम दिनों की संख्या = (5 x 3) = 1 विषम दिन।
( 4 ) 400 वर्षों में विषम दिनों की संख्या = (5 x 4 + 1) = 0 विषम दिन
वर्ष को हम दो भागो बाटते है - 
सामान्य वर्ष (General Year) :- वह वर्ष जिसमे 4 का पूरा-पूरा भाग नहीं जाये, वह वर्ष सामान्य वर्ष कहलाता है। अर्थात अगर किसी वर्ष में हम 4 का भाग देने पर शेषफल शून्य नहीं आये। सामान्य वर्ष में दिनों की संख्या 365 होती है।
जैसे:- 1991, 1997, 2007, 2009, 2013 इत्यादि
लीप (Leap Year) :- वह वर्ष जिसमे 4 का पूरा-पूरा भाग चला जाये, वह वर्ष लीप वर्ष कहलाता है। अर्थात अगर किसी वर्ष में हम 4 का भाग देने पर शेषफल शून्य आये। लीप वर्ष में दिनों की संख्या 366 होती है।
जैसे:- 1998 , 1997, 2000, 2004, 2012 इत्यादि
शताब्दी (Century) :- शताब्दी को हम दो भागो बाटते है - 
सामान्य शताब्दी (General Century) :- वह शताब्दी जिसमें 400 का पूरा-पूरा भाग नहीं जाये, सामान्य शताब्दी कहलाती है। अर्थात अगर किसी शताब्दी में हम 400 का भाग देने पर शेषफल शून्य नहीं आये।
जैसे:- 700 , 1300, 2100, 2500, 3100 इत्यादि
लीप शताब्दी (Leap Century) :- वह शताब्दी जिसमें 400 का पूरा-पूरा भाग चला जाये, लीप शताब्दी कहलाती है। अर्थात अगर किसी शताब्दी में हम 400 का भाग देने पर शेषफल शून्य आये।
जैसे:- 800 , 1200, 2000, 2400, 3200 इत्यादि
कैलेंडर के बारे में महत्वपूर्ण बातें - 
( 1 ) 4 से विभाज्य कोई वर्ष एक लीप वर्ष कहलाता है|
( 2 ) सदी के मामले में, लीप वर्ष वह है कि जो 400 से विभाज्य है|
( 3 ) एक साधारण वर्ष में 365 दिन होते हैं, इसलिए वहाँ 52 सप्ताह + 1 दिन होता हैं। इसलिए, एक साधारण साल में 1 दिन अधिक होता हैं।
( 4 ) एक लीप वर्ष में 366 दिन होते हैं। इसलिए एक लीप वर्ष में 2 दिन अधिक होते हैं।
( 5 ) लीप वर्ष में फरवरी में 29 दिन होते है जबकि एक साधारण वर्ष में फरवरी में 28 दिन होते हैं।
( 6 ) 1 जनवरी 1 AD के सप्ताह का दिन सोमवार मन गया है। 
( 7 ) प्रत्येक 11 वर्षों के बाद कैलेंडर अपने आप को दोहराता है|
Q. 26 जनवरी, 1996 से 15 मई, 1996 तक (दोनों दिन शामिल) कितने दिन रहेंगे ?

(A) 110
(B) 111
(C) 112
(D) 113
Q. यदि कल से पहले का दिन शनिवार था, तो परसों किस दिन पड़ेगा ?
(A) शुक्रवार
(B) मंगलवार
(C) गुरुवार
(D) बुधवार
Q. यदि 3 दिसंबर, 1990 रविवार है, तो 3 जनवरी 1991 किस दिन है ?
(A) रविवार
(B) सोमवार
(C) मंगलवार
(D) बुधवार
Q. यदि महीने का सातवां दिन शुक्रवार की तुलना में तीन दिन पहले है, तो महीने के उन्नीसवें दिन क्या दिन होगा ?
(A) रविवार
(B) मंगलवार
(C) बुधवार
(D) सोमवार
Q. यदि शनिवार को शुरू होने वाले 30 दिनों के महीने में हर दूसरे शनिवार और सभी रविवारों को फहराया जाता है, तो उस महीने में कितने कार्य दिवस होते हैं ?
(A) 15
(B) 18
(C) 23
(D) 25
Q. यदि वर्ष का पहला दिन (लीप के अलावा) शुक्रवार था, तो उस वर्ष का अंतिम कौन था ?
(A) बुधवार
(B) गुरुवार
(C) शुक्रवार
(D) रविवार
Q. आज बुधवार है, 94 दिनों के बाद क्या दिन होगा ?
(A) सोमवार
(B) बुधवार
(C) शुक्रवार
(D) रविवार
Q. यदि 1 अक्टूबर को रविवार है, तो 1 नवंबर होगा ?
(A) बुधवार
(B) शुक्रवार
(C) रविवार
(D) सोमवार
Q. सुगन्या नौ दिन पहले फिल्मों में आई थीं। वह गुरुवार को ही फिल्मों में जाती हैं। आज सप्ताह का कौन सा दिन है ?
(A) शुक्रवार
(B) शनिवार
(C) मंगलवार
(D) गुरुवार
Q. लीप वर्ष में विषम दिनों की संख्या कितनी होती है ?
(A) 1
(B) 2
(C) 3
(D) 4

और प्रश्न आपको जल्द ही प्राप्त होंगे। 
Tags