धार जिला ( धारा नगरी या पीरन धार )

2

आपको बता दें कि MP GK का बेहतरीन तरीके से अध्ययन करने के लिए मध्‍यप्रदेश की जिलेबार ( District Wise ) संपूर्ण जानकारी को जानना अत्यंत आवश्यक है इससे आपको मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान का अध्ययन करना बेहद आसान हो जाता है, इसमें हम आपको मध्यप्रदेश के धार जिले ( DHAAR District ) के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य बताऐंगे, जो आपको MP State के आने बाले सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे MPPSC 2022-23 , MP SI, MP Police, MP Vyapam व अन्य मध्यप्रदेश राज्य के Competitive Exams  के लिये बहुत ही उपयोगी होगी।

धार जिला :- इसका मुख्यालय धार है। यह प्राचीन काल में परमार वंश की राजधानी रही है। यह सर्वाधिक विकासखंडों वाला जिला है। मालवा शासकों ने मांडू को "सिटी ऑफ़ जाय" ( आनंद का शहर ) कहा था। 
1. क्षेत्रफल :- 8153 वर्ग किमी. 
2. जनसँख्या :- 21,85,000 
3. जनसँख्या घनत्व :- 268 
4. लिंगानुपात :- 964 
5. तहसील :- 09 ( धार, मनावर, बदनावर, दाही, सरदारपुर, धरमपुरी, गंधवानी, कुक्षी, पीथमपुर )
6. विकासखंड :- 13 ( सभी अनुसूचित जनजाति )
7. पिनकोड संख्या :- 454001
प्रमुख आकर्षक स्थल :- मांडू स्थित अनेक महल जैसे - हिंडोला महल, अशरफी महल, रानी रूपमती का महल, जामा मस्जिद, होशंगशाह का मकबरा आदि एवं बाघ की गुफाएं। 
☀ धार का प्राचीन नाम धारा नगरी, पीरन धार है इसे परमारों ने बसाया था। 
☀ परमार राजा मुंज ने धार में मुंज सागर और मांडू की स्थापना की थी। 
☀ राजा भोज ने धार में संस्कृत वि.वि. की स्थापना की जो भोजशाला कहलाई। इसमें माता वाग्देवी की प्रतिमा स्थापित की जो वर्तमान में लन्दन के एक म्यूजियम में संरक्षित है। 
☀ श्री रघुनाथ में फड़के ने धार में फड़के स्टूडियो की स्थापना 1933 में की। 
धार के प्रमुख प्रसिद्द स्थल :- धार का किला ( राजा भोज द्वारा निर्मित ), कालिका माता मंदिर, लाल मस्जिद, मानतुंगगिरि ( जैन तीर्थ ), नित्यानंद आश्रम, बंदीछोड़ दरगाह, मौलाना कमालुद्दीन चिस्ती की दरगाह, विजय मंदिर, बड़ा गणपति मंदिर और पुरातत्व संग्रहालय। 
☀ धार जिले से समुद्री डायनासोर के जीवाश्म 2006-07 में मिले। 
☀ धार को रेलवे ट्रेक में लाने की घोषणा 2007-08 के बजट में की गई थी। 
ज्ञानदूत परियोजना ( 1997 ) :- यह भारत का पहला ई-विलेज प्रोजेक्ट है।
☀ धार के सरदारपुर पक्षी अभ्यारण्य में खरमौर पक्षी का संरक्षण किया जाता है।

धार : प्रथम/सर्वाधिक

☀ सर्वाधिक ST जनसँख्या वाला जिला। 
पीथमपुर :- भारत का ड्रेटाइट 
पीथमपुर :- भारत का पहला ऑटोटेस्टिंग सेंटर 
पीथमपुर :- मध्यप्रदेश का एकमात्र ट्रांसपोर्ट 
☀ राष्ट्रीय डायनासौर जीवाश्म उद्यान ( 2010 )
खेड़ा :- मध्यप्रदेश का पहला भूसी आधारित ऊर्जा केंद्र 

धार : मांडू

परकोटा :- यह मांडू को घेरे हुए 45 किमी लम्बी दीवार है। 
जहाजमहल :- गयासुद्दीन तुगलक द्वारा निर्मित यह एक शाही महल है जिसमें मुंज तालाब और कपूर तालाब है। 
हिंडोला महल :- गयासुद्दीन तुगलक द्वारा निर्मित इस महल में "चम्पा बाबड़ी" है। 
अश्वमा :- डायनासौर राष्ट्रीय जीवाश्म उद्यान ( प्रस्तावित )

धार : अमझेरा

☀ यहाँ के राजा बख्तावरसिंह ने 1857 के विद्रोह में अंग्रेजों से लोहा लिया। ( अंग्रेजों ने बख्तावरसिंह को इंदौर में फांसी दी )
☀ धार के अमझेरा में भगवान शिव, लक्ष्मीनारायण, चतुर्भुज और अम्बिकादेवी मंदिर हैं। 
☀ यहाँ दो प्रसिद्द कुंड - सूर्य कुंड और ब्रह्म कुंड हैं।

Post a Comment

2Comments

Hard Work, sincerity, honesty, consistency, compassion and Determination are the Key to Success
Just do it. God bless You ...............#RAMKESHeducation

Post a Comment